• Sat. Mar 7th, 2026

सेवा ही धर्म है इसी सोच के साथ जरूरतमंद को मदद करने का प्रयास करता हूँ – हारु बावरी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2024

 

बलियापुर –आमटाल गांव के रहने वाले आनंद चक्रवर्ती (पुकपूक) दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे और इनका ईलाज धनसार के संजीवनी नर्सिंग होम मे चल रहा हैं डॉक्टर ने बताया हैं कि मरीज का ऑपरेशन करना होगा जिसके लिए ए पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता हैं, उपरोक्त बातों की सूचना मरीज के गाँव के साथी समर्पण एक नेक पहल तथा हरिओम सेवा संस्था के मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता को दिया l

सूचना प्राप्त होते ही इन्होंने ने संस्था के सक्रिय सदस्य नियमित रक्त दाता हारू बाऊरी से संपर्क कर उनसे रक्तदान करने का आग्रह किया, रक्त वीर हारू बाऊरी बिना समय गवांए रक्तदान करने के लिए तैयार हो गए और धनबाद चक्रवर्ती ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया l

संस्था के सदस्य सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता ने कहा कि हम सभी अपने आप को सौभाग्यशाली समझते की आज के दिन ही हम सभी को किसी की सेवा करने का मौका मिला क्योंकि धर्म में माना जाता हैं “नर सेवा नारायण सेवा”
उन्होंने रक्त वीर एवं गांव के बड़े भाई रंजीत पाल समर्पण एक नेक पहल के अध्यक्ष दीपेश चौहान जी ,आलोक माझी ,पार्थो चक्रवर्ती ,चितरंजन पासवान आदि सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *