
निरसा — निरसा विधानसभा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल आशीर्वाद नर्सिंग होम में एडमिट सोलह वर्षीय बच्ची मंती कुमारी को रक्त की कमी थी, मंती के अभिभावक ने समर्पण एक नेक पहल संस्था के सदस्यों से संपर्क किया, संस्था के राजू सिंह और सरवन दास ने संस्था के सक्रिय सदस्य रविन्द्र कुमार को इसकी जानकारी दी इसके पश्चात तुरंत अपने साथियों के साथ नर्सिंग होम पहुँचकर , पीड़ित मरीज के लिए रविन्द्र कुमार ने अपना बी पॉजिटिव रक्तदान किया, संस्था के धनबाद जिला अध्यक्ष मनोज मंडल ने संस्था के सदस्यों का समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा भावना तथा सक्रियता को देखकर सभी का धन्यवाद किया l
समर्पण एक नेक पहल संस्था द्वारा हज़ारो – हज़ार ज़रूरतमंदो को रक्त उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और ये सिलसिला लगातार जारी हैं । जो कि बहुत बड़ा सराहनीय कार्य है। संस्था द्वारा झारखंड ही नही बल्कि बंगाल ,बिहार, दिल्ली जैसे अन्य स्थानों में भी रक्त की पूर्ति करती आ रही हैं । समर्पण एक नेक पहल संस्था के संस्थापक दिपेश चौहान ज़नसेवा में चौबीसो घंटे मौजूद रहते हैं, संस्था लगातार शिक्षा, रक्तदान एवं जनकल्याण एवं सेवा ही धर्म के प्रगति पथ पर लगातार आगे बढ़ते चले जा रही हैं l

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
