
वेस्ट बंगाल, दुर्गापुर गौरी देवी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट में ईलाजरत 46 वर्षीय मरीज कौशीलवा कुमारी के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने 4 यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त की व्यवस्था करने की बात मरीज के परिजन से कहा l

मरीज के परिजन ने इसकी सूचना सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को देते हुए कहा कि आपके संस्था के पहल पर पहले भी हमारे मरीज के लिए रक्त उपलब्ध कराई जा चुकी हैं लेकिन अभी भी कुल 5 यूनिट रक्त की आवश्यकता आवश्यकता हैं कृपया मदद करें l

सूचना मिलते ही संस्था के सक्रिय सदस्य समाज सेवी लोयाबाद निवासी अरुण गुप्ता, गणेश महतो, सन्नी भूइंया, राजा अंसारी, प्रमोद कुमार धनबाद से दुर्गापुर गौरी देवी हॉस्पिटल पहुंचे और मरीज के लिए पाँचो रक्त वीरों ने रक्तदान किया, इसके पश्चात महिला का ऑपरेशन सम्भव हुआ l
मरीज के परिजन ने कहा हम सभी यहा के लिए नए हैं किसी को पहचानते नहीं हैं लेकिन फिर भी संस्था के पहल पर एक बार में 5-6 यूनिट रक्त की व्यवस्था हो जाना ये हम सभी के लिए बहुत बड़ी बात हैं, इस कार्य के लिए संस्था का तथा संस्था से जुड़े तमाम सदस्यों का कोटि कोटि धन्यवाद l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
