• Wed. Apr 1st, 2026

संस्था के पहल पर जिले के सरकारी ब्लड बैंक से मरीज को रक्त उपलब्ध कराई गई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 11, 2024

 

कतरास के निचीतपुर क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती बावन वर्षीय मरीज के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा केवल चार ग्राम हो जाने के कारण डॉक्टर ने तत्काल मरीज के लिए चार यूनिट ए पॉजिटिव रक्त की व्यवस्था करने की बात मरीज के परिजन को कहा, मरीज के परिजन रक्तदान करने के लिए तैयार थे परंतु सभी रक्त दाता दूसरे रक्त समुह के रक्त दाता निकले और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्राइवेट ब्लड बैंक से एक्सचेंज कर रक्त प्राप्त करने में भी असक्षम थे l
इस बात की सूचना संस्था के सक्रिय सदस्य सुनील चौहान ने संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान को दिया और मरीज को रक्त उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया इसके बाद दिपेश चौहान ने एसएनएमएमसीएच (पीएमसीच) ब्लड बैंक प्रबंधक से बात कर मरीज के लिए तत्काल एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त प्रदान करने का अनुरोध किया जिसे ब्लड बैंक ने स्वीकार करते हुए मरीज के लिए निःशुल्क रक्त प्रदान किया गया और इसके में बाघमारा माटीगढ़ डेम निवासी रक्त वीर विक्रम नोनिया ने अपना एबी पॉजिटिव रक्त दान किया जिसे किसी अन्य जरूरतमंद मरीज को आपातकालीन परिस्थिति में उपलब्ध कराया जा सके l

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *