धनबाद जिले के सरकारी अस्पताल सदर में भर्ती छियालिस वर्षीय मरीज के दोनों किडनी ख़राब हो जाने के कारण डायलिसिस की आवश्यकता हर महीने पड़ती हैं इस बार भी मरीज के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत कम हो जाने के कारण ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हैं l सूचना प्राप्त होते ही संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने बिना समय व्यर्थ किए एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) ब्लड बैंक धनबाद प्रबंधक से बात कर मरीज के लिए रक्त प्रदान करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार कर मरीज के लिए रक्त प्रदान किया और इसके बदले में रक्तवीर शुभोदीप कुमार ने रक्तदान किया जिसे किसी जरूरतमंद मरीज को तत्काल परिस्थिति में उपलब्ध कराया जा सके l संस्था ने रक्तदान के क्षेत्र में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया हैं जिससे हज़ारो हजार मरीजों की जान बचाई जा सकी हैं l There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation केंद्र द्वारा योजनाओं का घर घर जाकर किया प्रचार! पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन