• Fri. Mar 13th, 2026

ऐतिहासिक संकल्प सभा रैली को सफल बनावें: पूर्व विधायक राजकुमार यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 16, 2023

 

गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पश्चिमी पंचायत के ग्राम जगदीशपुर, बाराडीह एंव पिहरा पुर्वी पंचायत के ग्राम मानपुर में भाकपा माले की ग्राम सभा की बैठक सम्पन्न हुई। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंसस प्रतिनिधि इस्तेकार आलम उर्फ डिकु मियां की नेतृत्व में किया गया। ग्राम सभा में बतौर मुख्य अतिथि धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव उपस्थित थे। ग्राम सभा में पार्टी मजबूती एवं अगामी 18 दिसंबर को धनवार हाई स्कूल मैदान में होने वाली संकल्प सभा रैली को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा की आज जिस तरह से क्षेत्र में जनता का समर्थन मिल रहा इससे साफ प्रतीत होता है की 2024 मोदी सरकार की देश से विधाई तय है। उन्होंने कहा की बाबूलाल मरांडी दल बदल करके भाजपा में जाने का काम किया और बाबूलाल मरांडी कहते थे की कुतुबमीनार से कुद जायगें, कोदईबाग में खेतीबाडी कर लेगें, हरिद्वार में माला जप लेंगे लेकिन भाजपा में नहीं जायगें। लेकिन चुनाव जितने के 18 महीने बाद ही भाजपा की गोद में जाकर बैठ गये। इस रवैये के खिलाफ भाकपा माले और यहां की जनता अगामी 2024 चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। इसलिए हम पिहरा क्षेत्र के वासियों से अपील करते हैं की अगामी 18 दिसंबर 2023 को धनवार हाई स्कूल मैदान पहुंचकर ऐतिहासिक संकल्प सभा को सफल करें तथा 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।
मौके पर पंसस प्रतिनिधि मंटु शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सबदर अली, मो आलिम, रामस्वरुप यादव, बानो खातुन, सजदा खातुन, शबनम खातुन, जुबेदा जहां, मो साबीर, मो नेजाम, मो तोसीफ, मो उस्मान अंसारी, मो साबीर, कोलेशवर भुइयां, नरेश यादव, भोला रविदास, सरयु यादव, राजेश शर्मा, संजय कुमार, इंद्रेव यादव, संजय यादव समेत सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *