• Tue. Sep 23rd, 2025

राजकमल के 6 गतका खिलाड़ी(SGFI) में भाग लेंगे। बच्चों का होगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन :- सुमन्त कुमार मिश्रा

ByAdmin Office

Oct 3, 2024

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

 

केंदुआ(धनबाद)

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ,रांची के तत्वावधान में खेलो झारखंड के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्कूली एसजीएफआई खुली चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2024-25, 2 अक्टूबर गांँधी जयंती के अवसर पर संपन्न हुई । यह ओपेन ट्रायल था जिसमें झारखंड के किसी भी जिले के बालक-बालिकाएँ भाग ले सकते थे ।

विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारे विद्यालय के 6 गतका खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर विद्यालय का नाम बढ़ाया है ।अब वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर दिल्ली में भी अपना परचम लहराएंँगे

बताते चले कि यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर को रांची खेल गांँव के गणपत राय स्टेडियम में खेला गया, जिसमें गतका संगठन झारखंड के निर्णायकों ने प्रतियोगियों का चयन किया ।राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दिल्ली में दिसंबर में संपन्न होगी। यह जानकारी विद्यालय के जूडो शिक्षक पप्पू कुमार ने दी है।

राष्ट्रीय स्तर के लिए पलक वर्मा ,रणवीर ठाकुर ,मिनमय दास, संजीव कुमार भारती ,शुभम कुमार यादव एवं राजवीर ठाकुर चयनित हुए हैं ।विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार हर्षित है ।विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अधिकारी, सदस्य गण, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ,उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार एवं प्रभारियों ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *