
धनबाद डीटीओ राजेश कुमार ने बताया की शहर यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ रिवाइस आदेश निकाले थे उस आदेश में लोगों को बहुत सी कन्फ्यूजन हुई थी इस गलतफहमी को दूर करने के लिए हम लोगों ने चेंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्टर के अध्यक्ष के साथ उन सारे लोगों के से बातचीत की..

हमने लोगों को बताया कि जो लोग बिजनेस और ट्रांसपोर्ट लाइन से जुड़े हैं, हर किसी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने आदेश निकाला है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा फायदा है और समय को हम लोगों ने बढ़ा दिया है ..पहले जो 11:00 बजे था वह 9:30 बजे रात्रि में कर दिया गया है.. और जो सुबह का टाइम 6:00 बजे था वह सुबह 8:30 बजे कर दिया गया है… हमने जो सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें. हमने ध्यान रखा है कि किसी को कोई नुकसान नहीं हो. सारे लोगों को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधि के द्वारा आम लोगों से हमेशा यह रिक्वेस्ट आ रही थी कि कुछ बड़ी गाड़ियां जो बाहर जाते हैं तो उसको लेकर या जो पैसेंजर है उनकी भी शिकायतें रहती थी कि हम लोग को बाहर से घुमाकर लाया जा रहा है, हम लोग आ नहीं पा रहे हैं। इन सब को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने रिवाइज आदेश निकाला जो कि सब के फायदे के लिए है ।और सबको जो कंफ्यूजन था उसको दूर करने के लिए सबके साथ एक बैठक की गई…

इसी बीच जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि शहर में मालवाहक वाहनों और बसों को लेकर 2 दिन पहले आदेश जारी हुआ था और उसमें मीडिया के माध्यम से हम लोग को पता लगा था कि 24 घंटा भारी मालवाहक को बैन कर दिया गया है। यह हम व्यापारियों के लिए बहुत कष्टदायक स्थिति थी। अगर ट्रक की एंट्री नहीं होगी शहर में तो हम व्यापार कैसे करेंगे इसी को देखते हुए आज ट्रांसपोर्टर और जिला चेंबर के प्रतिनिधिमंडल जो आज डीटीओ से मिले । और डीटीओ ने बताया कि यह सारी जो बातें भ्रम की स्थिति थी । मैं डीटीओ का आभार व्यक्त करता हूं और और सारे व्यापारियों को यह बताना चाहता हूं कि हम सभी का कंफ्यूजन दूर हो चुका है ।
वही पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स सचिव अजय लाल नारायण ने बताया कि बैठक में उन्होंने डीटीओ से बात की।उन्होंने बताया कि पेपर में जो भी छपा है वह भ्रम है और एक गलत न्यूज़ है। आज आदेश और नोटिफिकेशन के माध्यम से स्पष्ट हो गया कि रात्रि 11:00 से 6:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश था वह बढ़ा दिया गया है बाकी वाहनों के लिए सब पहले ही जैसा है ।आज हम लोगों को एक दिशा मिल गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
