
दिल्ली :-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे मिनिस्ट्री का पद संभालने के बाद कई नए फैसले लिए हैं. इनमें से कुछ यात्रियों के हित के हैं तो कुछ कर्मचारियों के फायदे के. इनमें से कुछ फैसलों ने तो लोगों को चौंका भी दिया. रेल मंत्री ने हाल ही में ऐसा ही एक फैसला लिया है, जिसमें उन्होंने रेलवे में सालों से चली आ रही सामंती प्रथा को खत्म करने का निर्णय किया है. रेल मंत्रालय और देशभर के रेलवे GM ऑफिस में आरपीएफ जवान की तैनाती रहती है. इस जवान का काम सिर्फ सैल्यूट देना होता है.

*अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही थी यह परंपरा*
भारतीय रेलवे में यह परंपरा अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है. लेकिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे सामंती प्रथा मानते हुए बंद करने का आदेश दिया है. आपको बता दें रेलवे के आला अधिकारी सैल्यूट को रुतबे से जोड़ते हैं. दरअसल, रेल मंत्रालय में रेल मंत्री और बोर्ड के मेम्बर के लिए अलग गेट है, उसी पर RPF का सैल्यूट देने वाला जवान विशेष वर्दी में तैनात रहता था.

* वहीं सीनियर सिटीजन को टिकट पर मिलने वाली छूट फिर बहाल होगी*
दूसरी तरफ भारतीय रेलवे में सीनियर सिटीजन को टिकट पर मिलने वाली छूट को फिर से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है. छूट बहाल नहीं करने पर रेलवे को पिछले दिनों आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था.
सूत्रों के अनुसार टिकट की कीमत में फिर से छूट देने के लिए रेलवे उम्र सीमा के मानदंड में बदलाव कर सकती है. उम्मीद की जा रही है कि सरकार रियायती किराये की सुविधा 70 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोगों के लिए उपलब्ध कराए. पहले यह सुविधा 58 वर्ष की महिलाओं और 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पुरषों के लिए थी.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
