• Mon. Feb 16th, 2026

चुनाव प्रचार के बीच राहुल गांधी अचानक बीमार पड़े,इसीलिए रांची और सतना दौरा हुआ रद्द

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 22, 2024

 

नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अचानक बीमार पड़ गए हैं. इस कारण उनका सतना (मध्य प्रदेश) और रांची (झारखंड) दौरा रद्द हो गया है. राहुल गांधी आज सतना और रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने वाले थे. कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है.

 

उन्होंने पोस्ट में लिखा, राहुल गांधी आज सतना और रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार थे. राहुल गांधी अचानक बीमार हो गए हैं. फिलहाल वह नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी अवश्य सतना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे.

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी राहुल गांधी का सतना रद्द होने की जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं. ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से सतना जाने के लिए अनुरोध किया. मध्य प्रदेश की जनता के प्रति गहरा सम्मान भाव रखने वाले खड़गे ने तुरंत सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में होने वाली रैली में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली.

 

राहुल गांधी बहुत जल्द नए कार्यक्रमों के जरिये राज्य की जनता से रूबरू होंगे.दोपहर बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सतना में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और लोगों से उन्हें वोट देकर संसद पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो हम लोगों को रोजगार देंगे. देशभर में कांग्रेस की पांच गारंटी लागू करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *