• Tue. Feb 17th, 2026

सड़क दुर्घटना में घायल को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने की तत्काल मदद

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 24, 2025

 

झरिया । झरिया सिंदरी मार्ग स्थित डिगवाडीह में हुई एक दुर्घटना में झरिया की विधायक रागिनी सिंह की लोगो ने सराहना की, जब विधायक की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल लोगो की मदद करने दुर्घटना स्थल पर पहुच तत्काल मदद किया। उन्होंने न केवल घायलों से मिल उनका हाल जाना, बल्कि उन्हें तुरंत इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल भेजकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई। इस तरह का मानवीय और जिम्मेदार रवैया से विधायक के तरफ से समाज में एक सकारात्मक संदेश पहुंचा है।

मालूम हो कि विधायक रागिनी सिंह डिगवाडीह से एक कार्यक्रम से लौटने के क्रम में रास्ते में दुर्घटना की शिकार घायल महिला सड़क किनारे पड़ी थी, जिसका पैर टूट गया था जिसपर विधायक की नजर पड़ी और तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया। इतना ही नही विधायक अपनी वाहन रुकवाकर घायल महिला और अन्य दो घायलों से बात की तथा अपने सहयोगियों के माध्यम से इलाज हेतु निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वही घायल महिला से अस्पताल में मिल उसका इलाज स्वयं मद से करवाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *