• Mon. Feb 23rd, 2026

ओल्ड स्टेशन बरमसिया यंग स्टार क्लब के दुर्गा मंडप में रागिनी सिंह ने की पूजा अर्चना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2024

 

 

*धनबाद :* ओल्ड स्टेशन बरमसिया यंग स्टार क्लब के द्वारा पिछले 68 साल से दुर्गा पूजा मनाते आ रहे है। झरिया भाजपा नेत्री रागिनी सिंह दुर्गा मंडप पहुंचकर पूजा अर्चना और कोयलांचल वासियो के लिए आशीर्वाद मांगा है।

यंग स्टार क्लब के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता ने मीडिया को बताया की यहाँ पिछले 68 साल से दुर्गा पूजा होते आ रही है और हर साल कमिटी के साथ यहाँ रेलवे कर्मचारी का काफी सहयोग रहता है लेकिन इस बार दुर्भाग्य है की रेलवे के द्वारा यहाँ पर सभी क्वार्टर को ध्वस्त कर दिया है जिसके बाद यहाँ की कमिटी काफी कमजोर हो गई है और दुर्गा पूजा उठाने में असमर्थता आ रही थी लेकिन माता रानी की आशीर्वाद से इस बार कमिटी के द्वारा ही दुर्गा पूजा उठाने का संकल्प लिया और सभी श्रद्धालु के बीच माँ दुर्गा जी का विशाल पूजा उठाया गया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि ओल्ड स्टेशन यंग स्टार क्लब की सराहना करती हूँ की काफी वित्तीय संकट के बाद भी माँ दुर्गा के पूजा का विशाल आयोजन किया है। यहाँ पिछले कई वर्षो से पूजा होती आ रही हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *