• Mon. Apr 6th, 2026

विभिन्न मुद्दों को लेकर रागिनी सिंह ने उपायुक्त को सौंपी मांग पत्र

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 20, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

धनबाद:झरिया समेत पूरे धनबाद जिले में चिन्हित जगहों पर आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं बच्चो के स्कूल टाइमिंग पर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था झरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण और उनसे हो रहे गंभीर बीमारियों एवं डिगवाडीह टाटा कंपनी के द्वारा वहा बसे लोगों को बिना समय दिए वहा से हटाए जाने संबंधी सभी मुद्दों को लेकर आज सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह बरवा अड्डा स्थित नव निर्मित समाहरणालय पहुंची। जहा उन्होंने धनबाद जिला उपायुक्त श्री वरुण रंजन जी का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हे पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा और आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन कोई उचित व्यवस्था करें जिससे आने वाले भविष्य में ऐसी घटनाओं में लोग अपनी जान ना गंवाए। साथ ही साथ झरिया समेत जिले के सभी स्कूल के बच्चो की छुट्टियों के टाइमिंग पर भारी वाहनों की आवागमन पर रोक लगाने साथ ही डिगवाडीह टाटा कंपनी के द्वारा वहा बसे लोगों को समय दे उन्हे उचित स्थान पर विस्थापित करने की बातो पर उपायुक्त वरुण रंजन से चर्चा की जहा इस सकारात्मक वार्ता में उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने सभी बातों को गंभीरतापूर्वक विचार कर जल्द समाधान करने की बात कही ।वही उन्होंने जिले नए एसएसपी एचपी जनार्दन से उनके कार्यालय में पहली बार मिलकर उन्हे शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके धनबाद आने के बाद प्रशासनिक प्रणाली और अपराधिक मामलों में कमी आने पर उन्हे अपनी विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया साथ ही उनसे भी झरिया समेत कोयलांचल में पूर्व में हुए घटनाओं समेत ट्रैफिक यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करने को लेकर चर्चा की श्रीमती सिंह ने मीडिया से बताया कि झरिया में आए दिन सड़क संबंधित घटनाएं होती है जिससे कई लोगों की जिंदगी सड़क दुर्घटना में चली गई है लोग एक दूसरे के प्रियजनों को खो रहे है वहीं सरकार एवं प्रशासन से इसकी व्यवस्था सुधारने को लेकर वो प्रयासरत है और उसी को लेकर आज वो धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन जी को ज्ञापन सौप उनका ध्यान केंद्रित कराने को लेकर मिली है जहा उपायुक्त महोदय ने संभी मुद्दों पर आश्वस्त करते हुए जल्द ही सभी मांगों पर विभागीय कार्यवाही कर निष्पादन करने की बात हुई है वही श्रीमती सिंह ने बताया कि नए एसएसपी एचपी जनार्दन जी के धनबाद पदभार लेने के बाद उनसे औपचारिक भेट नहीं हो सकी थी आज उनसे मिलकर उन्हें आंग वस्त्र देकर उन्हे अपनी विशेष एवं शुभकामनाएं दी है नए एसएसपी एचपी जनार्दन के आने के बाद से क्राइम में कमी आई है वही अवैध चोरियों और अपराधिक मामलों पर भी अंकुश लगा है।झरिया में हो रहे पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार और जनप्रतिनी की विफलता है कि फंड के होने के बावजूद भी पूर्व विधायक संजीव सिंह के द्वारा अनुसंशा पर भाजपा की पूर्व सरकार में पारित फंड का उपयोग कर यहां के लोगों को पानी की सुविधा मुहैया नहीं करा पाई और केंद्रीय सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर नल जल योजना का लाभ झरिया वासियों को अभी तक नहीं मिल पाया।जिसके लिए मैं आगे भी प्रयासरत रहूंगी ताकि पूरी झरिया वासियों को इसका लाभ मिल सके और लोगो को समस्याओं का सामना न करना पड़े।उन्होंने बताया कि पानी की घोर समस्या को देखते हुए उन्होंने स्वयं मद से टैंकरों के द्वारा झरिया के विभिन्न क्षेत्र में रोजाना पानी की आपूर्ति करा रही है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *