• Wed. Sep 24th, 2025

ब्राह्मण समाज ने अमर्यादित- असंसदीय भाषा के प्रतिवाद में जलेश्वर महतो का पुतला फूंका

ByAdmin Office

Nov 1, 2022

 

*धनबाद :* रणधीर वर्मा चौक में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो का पुतला फूंका गया। झारखंड स्टेट बार काउंसिल एग्जीक्यूटिव चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी के नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज विप्र समाज सहित संपूर्ण ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वधान में जलेश्वर महतो का पुतला दहन किया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने बताया ब्राह्मणों पर अभद्र अमर्यादित असंसदीय टिप्पणी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो द्वारा किए जाने के प्रतिवाद में जलेश्वर महतो का पुतला दहन किया गया है। रमेश पांडे ने कहां ब्राह्मणों को कमजोर समझने का भूल ना करें ब्राह्मण शादी विवाह भी कराता है और श्राद्ध भी कराता है। सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा ब्राह्मणों के लिए अमर्यादित संसदीय भाषा का प्रयोग ब्राह्मण समाज बर्दाश्त नहीं करेगा जब तक जलेश्वर महतो माफी ना मांग ले तब तक ब्राह्मण समाज जलेश्वर महतो के खिलाफ आंदोलन का सिलसिला जारी रखेंगे।

रणधीर वर्मा चौक में सुरेश चंद्र तिवारी, डॉ. नीलम मिश्रा, बॉबी पांडे,बमबम दुबे उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *