• Sun. Mar 22nd, 2026

पुस्तक प्रेमियों के लिए देवघर पुस्तक मेला मील का पत्थर साबित हो रहा।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवघर -: देवघर में 21वां देवघर पुस्तक मेला को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने मैराथन बैठक की मौके पर बीएड कॉलेज मैदान में पुस्तक मेला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पिछले 21 वर्षों से लगातार यह आयोजन हो रहा है और इसकी ख्याति भी बढ़ती जा रही है।

आज यह राज्य स्तर पर और कल राष्ट्रीय स्तर पर यह मेला पहचान बनाएगा। पुस्तक प्रेमियों के लिए मेला काफी कारगर साबित हो रहा है। खासकर इस बार प्रवासी भारतीय को साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।

इस पुस्तक मेला के संचालक सुभाष राय ने कहा कि लिए 12 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सलाम भारत के अलावा कई तरह इवेंट भी किए जाएंगे और कई नए प्रकाशक से जुड़ेंगे। पुस्तक प्रेमियों के लिए देवघर पुस्तक मेला मील का पत्थर साबित हो रहा है। मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने पुस्तक मेला कमेटी से सभी सदस्यों के साथ मैराथन बैठक की जो कि देर रात तक चलती रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *