
रिपोर्ट:- चंचल गोस्वामी
आज मंगलवार को सभी किसान मित्रों ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के घर का घेराव किया। पूर्णिमा नीरज सिंह ने किसान मित्रों की सभी मांगों को मान लिया और बोला कि आपकी जो भी मांग है सदन में उठाएंगे।

सभी किसान मित्रों ने कहा कि हम लोग को प्रोत्साहन राशि नहीं चाहिए हम लोग को जो प्रोत्साहन राशि मिल रहा है उसके जगह में मानदेय किया जाए जिसमें सैकड़ों किसान मित्रों ने भाग लिया जिसमें अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह मीडिया प्रभारी प्रकाश गिरी प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार मंडल प्रखंड अध्यक्ष दीपक दे तारकेश्वर सिंह आदि शामिल हुए

विदित हो कि आज कृषक मित्र पूरे प्रदेश में अपनी मानदेय बढ़ोत्तरी और प्रोत्साहन राशि के जगह मानदेय की मांग को लेकर प्रदेश के सभी विधायकों और सत्ता पक्ष के सांसदों के घर के सामने धरना और घेराव का कार्यक्रम रखा था। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन का असर हुआ है कि सरकार भी कृषक मित्रों की समस्या को गंभीरता से लिया है जिसको सरकारी स्तर पर समाधान का रास्ता भी निकाला जा सकता है।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
