• Mon. Apr 6th, 2026

दो दिन पूर्व तेतुलमारी से गायब BIT का छात्र पुरूलिया से बरामद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 26, 2024
crescent ad

 

*धनबाद :* नगरीकला से दो दिन पूर्व गायब BIT का छात्र विवेक कुमार महतो को पुलिस ने पुरूलिया से बरामद किया है. विवेक कुमार को पुलिस ने मंगलवार की देर रात पश्चिम बंगाल के पुरूलिया रेलवे स्टेशन से अचेत अवस्था मे बरामद किया. उसके परिजन उसे अपने साथ घर ले गये. छात्र ने बताया कि वो मोबाइल लेकर तेतुलमारी रेलवे स्टेशन गया था. उसके बाद का उसे कुछ याद नहीं है. वह कुछ बोलने की स्थिति में भी नहीं है. आज बुधवार को परिजन पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के‌ लिए एस‌एन‌एम‌एमसीएच धनबाद ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है.

*सोमवार की सुबह तेतुलमारी रेलवे स्टेशन की तरफ गया था विवेक*

विवेक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह 7:30 बजे विवेक तेतुलमारी रेलवे स्टेशन की ओर गया. तब उन लोगों ने सोचा कि शायद वह कॉलेज जा रहा है. जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसे फोन किया. लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया. इसके बाद जब विवेक देर शाम तक नहीं आया तो परिजनों ने तेतुलमारी पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत की थी. लेकिन पुलिस ने खोजने में लापरवाही बरती. मंगलवार की रात विवेक ने अपने छोटे भाई को फोन किया. लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रहा था. इसके बाद जब परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन फिर से बंद मिला. करीब एक घंटा के बाद छात्र ने फिर अपने भाई को फोन कर किया और बताया कि वो टाटा में है. इसके बाद परिजनों ने उसे पुरूलिया रेलवे स्टेशन पर उतरने को कहा. ग्रामीणों के साथ परिजन पुरुलिया रेलवे स्टेशन गये और वहां से उसे सकुशल वापस लाया. दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि विवेक का नंबर ट्रेस पर डाला गया था. पहले उसका लोकेशन जमशेदपुर मिला. फिर उसके करीब एक घंटा के बाद लोकेशन पश्चिम बंगाल का पुरुलिया बताने लगा. तब इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *