• Sun. May 3rd, 2026

डीवीसी सीएसआर द्वारा महिला, पुरुष, युवकों एवं लड़कियों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण

admin's avatar

Byadmin

Dec 4, 2025
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

डीवीसी सीएसआर के द्वारा बोकारो थर्मल एवं आसपास क्षेत्र के महिला, पुरुष, युवकों एवं लड़कियों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण देने का आवेदन पत्र निकाला गया है। आवेदन फोटो युक्त एवं पूर्ण रूप से भर कर सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में जमा करना है जिसमें संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य द्वारा अनुशंसित करना है। महिलाओं और लड़कियों के सिलाई प्रशिक्षण हेतु 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे साक्षात्कार एवं युवकों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे साक्षात्कार रखी गई है। आवेदन फार्म लेने के लिए आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र एवं 10वीं व 12वीं की अंक प्राप्त की छाया कॉपी जमा करना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *