• Sun. Mar 15th, 2026

शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद हीरा कुमार झा की प्रतिमा का अनावरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 25, 2022

*धनबाद:* धनबाद के जांबाज कमांडेंट, केंद्रीय रिजर्व पूलिस बल के हीरा कुमार झा जो नक्सली से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। उन्हे मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। मंगलवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण पार्क मार्केट, झरना पाडा मोड़ पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के धनबाद, प्रधानखांता स्थित 154 बटालियन के सेकेंड इन कमांड दलजीत सिंह भाटी एवं राजेश कुमार सिंह ने की।

इस अवसर पर सीआरपीएफ के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सभी आगंतुक अतिथियों ने जांबाज कमांडेंट की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। हीरापुर में पले बढे स्वर्गीय हीरा झा के सम्मान में इस चौक का नाम हीरा झा चौक रखा गया। इस अवसर पर शहीद हीरा झा के भाई रंजन झा एवं सुधीर झा एवं उनके मित्र बी. सुधीर विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

सेकेंड इन कमांड राजेश कुमार सिंह एवं दलजीत सिंह भाटी ने शहीद हीरा झा की मूर्ति के अनावरण करने को एक गौरवपूर्ण क्षण बताया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *