• Tue. Mar 10th, 2026

उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव सौंपा प्रखंड विकास पदाधिकारी को।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: हलसी प्रखंड के प्रतापपुर पंचायत में वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। इसको लेकर प्रतापपुर पंचायत के उप मुखिया रविंद्र कुमार ने बताया कि मुझे पता नहीं है। शनिवार को 9 वार्ड सदस्य के द्वाराअविश्वास प्रस्ताव से संबंधित पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक को लिखित रूप में देकर सूचना दी गई । इस संबंध में पूछे जाने पर वार्ड सदस्य ने बताया कि कुल 9 वार्ड सदस्य के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव दिया गया है वही यह बताया कि पंचायत में चल रहे सरकारी कार्ड में व्यक्तिगत, व्यक्तिवादी तरीके से आमजन के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है जो सरासर गलत है। इसके अलावा विधि विरुद्ध कार्य किया जा रहा है साथ ही आरोप लगाया गया कि प्रतापपुर पंचायत के मुखिया राम लखन प्रसाद एवं उप मुखिया रविंद्र कुमार जो पंचायत के आम सभा को भी अपने स्तर से मनमानी तरीके से निर्णय को उलट-पुलट कर दोष जमाने का कार्य करने का काम करते हैं जिस कारण से मै 9 वार्ड सदस्य एकत्रित होकर अविश्वास प्रस्ताव प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा हूं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *