• Sun. Mar 15th, 2026

उज्जैन में पीएम मोदी द्वारा महाकाल कॉरिडोर लोकार्पण के समय के सम्बोधन का सीधा प्रसारण कैराबांक शिव मंदिर मे किया गया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 12, 2022

 

संवादाता :नरेश विश्वकर्मा

कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के कैराबांक शिव मंदिर मे मंगलवार कि संध्या 4:30 से रात 8:00 वजे तक द्वादश ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर उज्जैन से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लोकार्पण कारिडोर का सीधा प्रसारण को भाजपा के जिला प्रभारी काजल नाग के उपस्थिति मे एवं मंडल अध्यक्ष गोपाल भारती कि अध्यक्षता मे व्यवस्था की गई ।

जिसको दर्जनों कार्यकर्ताओं ने देखा तथा पीएम मोदी कि बातें सुनी। इस अवसर पर पीएम मोदी के भाषण को सुनकर क्षेत्र के लोग आह्लादित हुए।इस कार्यक्रम के बहाने भाजपा ने आम लोगों के बीच सरकार द्वारा धार्मिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को बताने का प्रयास किया।

मौके पर काजल नाग के साथ मंडल अध्यक्ष गोपाल भारती, जानकी दे, प्रमुख विवेक मंडल,विमल चटर्जी,रामदुलार गोस्वामी, सेमली मंडल, राजेश बाउरी, अजय मंडल गणेश गोराई, कल्पना मंडल, उज्वल मंडल, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मंच मोर्चा के अध्यक्ष समेत पदाधिकारी सक्ती केन्द्र के संयोजक सहसंयोजक सभी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *