• Wed. Mar 18th, 2026

श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के द्वारा मकर संक्रांति से पूर्व खिचड़ी महाभोग का किया गया वितरण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 13, 2024

 

हजारीबाग।

श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति से पूर्व पंच मंदिर चौक के निकट खिचड़ी महाभोग का वितरण किया गया। खिचड़ी महाभोग जरूरतमंद, असहाय तथा आम जनमानस के बीच वितरण किया गया। सभी लोगों ने बड़े ही आनंद से खिचड़ी महा भोग प्रसाद को ग्रहण किया। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के सदस्यों के द्वारा बाबा श्याम की जयकार के साथ खिचड़ी महाभोग का वितरण किया जा रहा था। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार में नौ युवा शामिल है। प्रत्येक वर्ष बाबा श्याम का भव्य आयोजन किया जाता है जिसमें शहर तथा शहर के बाहर के कई बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति से हजारीबाग के श्याम भक्तों को झूमते हैं।

मौके पर श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के सदस्यों ने कहा कि बाबा श्याम की असीम कृपा से मकर संक्रांति से पूर्व खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम बेहद ऐतिहासिक पूर्ण संपन्न हुआ है। यह कार्यक्रम हम सभी के द्वारा दूसरी बार आयोजित किया गया है इससे पूर्व 2023 में किया गया था। बाबा श्याम के असीम कृपा और आशीर्वाद से आने वाले प्रत्येक वर्ष में या कार्यक्रम और भी भव्य रूप से किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *