
बरही (हजारीबाग) : बरही के बेन्दगी पंचायत अंतर्गत नव उत्क्र. प्राथमिक विद्यालय, उज्जैना का औचक निरीक्षण गुरुवार को प्रमुख मनोज कुमार रजक ने की। प्रमुख के साथ पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र दिव्य उर्फ जीतू ठाकुर, समाजसेवी रमेश ठाकुर भी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सहायक अध्यापक योगेंद्र राणा व सहायक अध्यापिका निर्मला देवी मौजूद थे। प्रमुख ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उक्त विद्यालय का व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाया गया।

विद्यालय में 43 नामांकित बच्चे हैं जिसमें मात्र 7 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय में मध्याह्न भोजन भी बंद पाया गया। जबकि विद्यालय के बच्चों का पुराना उपस्थिति पंजी निरीक्षण किया तो पाया गया कि प्रतिदिन करीब 90 फीसदी बच्चे पहुंचते हैं। किंतु निरीक्षण दौरान मात्र 7 बच्चे ही उपस्थित थे। विद्यालय को बीआरसी द्वारा 5000 की राशि से मिला खेल सामग्री भी गुणवत्ता पूर्ण नहीं है।

विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक नियुक्त हैं। विद्यालय में भवन की कमी नहीं है। फिर भी विद्यालय में बच्चों की काफी कमी है। सबसे बड़ी बात विद्यालय में मात्र 43 बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए चार- चार रसोईया रखा गया है। वही निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में शुद्ध पेयजल के लिए वाटर फिल्टर मशीन जरूर लगाया गया है किंतु वह सिर्फ शोभा की वस्तु है। प्रमुख मनोज रजक ने बताया कि जल्द ही कारवाई के लिए वे बीडीओ, बीईईओ के समक्ष बात को रखेंगे एवं पंचायत समिति की बैठक में भी मामले को उठाएंगे।
इधर प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेंद्र राणा ने बताया कि उनके विद्यालय में प्रतिदिन बच्चों की करीब 90 प्रतिशत उपस्थिति रहती है। किंतु गुरुवार को बारिश होने की वजह से बच्चे नहीं आ पाए। बच्चों की उपस्थिति कम होने के कारण मध्याह्न भोजन नहीं बनाया गया। वहीं बताया कि विद्यालय में चारदीवारी कार्य अपूर्ण है। विभाग द्वारा विद्यालय में वाटर फिल्टर मशीन लगाया गया किंतु आज तक चालू नहीं हो पाया है। उक्त विद्यालय के निरीक्षण बाद प्रमुख ने पोड़ैया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया जहां सब कुछ संतोषजनक पाया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
