• Wed. Feb 25th, 2026

क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में राजकमल के भैया बहनों का जबरदस्त प्रदर्शन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 21, 2024

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)

विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद समारोह जो कि दिनांक 16 से 18 अक्टूबर तक भागलपुर में संपन्न हुई, जिसमें राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के एथलीटों ने प्रशंसनीय प्रदर्शन कर 42 स्वर्ण 16 रजत एवं दो कांस्य ,कुल 60 पदक

जीते ।

विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने इस उपलब्धि पर कहा कि विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है ।इससे विद्यालय के खेलकूद में दिलचस्पी लेने वाले भैया- बहनों को और आगे बढ़कर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना चाहिए। विजेता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। छोटी से छोटी सावधानी और कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है ।

*प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों के नाम इस प्रकार हैं -*

अलका कुमारी, दिव्या कुमारी, वैष्णवी कुमारी ,लवली कुमारी, एस अनंता, तृषा कुमारी ,शालिनी कुमारी, प्राची राय, तृषा सेन ,प्रतीक कुमार ,कौशल कुमार ,वेद प्रकाश ,रुद्र नील मोदक, निशांत कुमार, अनुकल्प गोप ,आयुष कुमार, कुमार नमन, रणवीर राजभर, प्रेम राज, अभिषेक नारायण ठाकुर, लव कुमार, यशवर्धन पांडे के नाम प्रमुख हैं।

विशेष उपलब्धि की बात यह है कि प्राची ,तृषा ,लवली एवं लक्ष्मी ने तीन-तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर इंडिविजुअल चैंपियनशिप प्राप्त किया ।

इस टीम का नेतृत्व खेल शिक्षक गौरी शंकर सिंह एवं वेणु रानी ने किया ।

बताते चलें कि विजेता भैया-बहन सतना, मध्य प्रदेश में 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद समारोह में भाग लेंगे।

क्षेत्र स्तरीय खेलकूद समारोह में मिली इस सफलता पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ,उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल , समिति के अन्य सदस्य ,प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार , प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित, छंदा बनर्जी ने इस सफलता के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *