• Thu. Feb 5th, 2026

वार्ड 20 से श्रीमती प्रभावती देवी ने किया नामांकन दाखिल, सेवा का वादा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 4, 2026

आदित्यपुर। वार्ड 20 के निवासियों के लिए खुशखबरी है। तीन बार का पार्षद रह चुके वीरेन्द्र गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती प्रभावती देवी ने वार्ड 20 से अपना नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन के दौरान श्रीमती प्रभावती देवी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड 20 के नागरिकों का विश्वास बनाए रखना और उसे और मजबूत करना है। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “

वार्ड 20 के आदरणीय नागरिकों का जो विश्वास श्री वीरेन्द्र गुप्ता को प्राप्त है, उस विश्वास को अपने काम के माध्यम से और भी मजबूत करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मैं हमेशा लोगों की सेवा में उपलब्ध रहना चाहती हूँ।”श्रीमती प्रभावती देवी ने यह भी कहा कि जिस तरह श्री वीरेन्द्र गुप्ता और उनके पुत्र सावन गुप्ता वार्ड 20 की जनता की सेवा में हमेशा हाज़िर रहते हैं, उन्हें पूरा भरोसा है कि वार्ड 20 की जनता उन्हें भी अपना आशीर्वाद देकर सेवा करने का अवसर अवश्य प्रदान करेगी। उन्होंने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं सभी वार्डवासियों को प्रणाम करती हूँ और उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहूँगी। श्रीमती प्रभावती देवी के इस कदम से वार्ड 20 में चुनावी राजनीति में नई उत्साह की लहर देखने को मिल रही है। उनके नामांकन के साथ ही यह वार्ड एक बार फिर सेवा और समर्पण के मुद्दे पर चर्चा का केंद्र बन गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *