• Sun. Feb 15th, 2026

ओल्ड एज होम में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने दुर्गा पूजा से पूर्व वृद्धजनों के बीच किया पोशाक का वितरण, वृद्धजनों चेहरे पर झलकी आत्मीय खुशी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 30, 2024

 

दारू ( हजारीबाग): हजारीबाग दिपूगढा स्थित ओल्ड एज होम में निवास कर रहे वृद्धजनों के बीच भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने दिन सोमवार को दुर्गा पूजा से पूर्व नए पोशाक का वितरण किया। साथ ही वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से मुलाकात कर सुख- दुख मे शामिल होने का प्रयास किया। वरिष्ठ नागरिकों के बीच समय बिताकर अपनत्व का भाव जागृत किया। पोशाक पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर आत्मीय खुशी झलकी। वृद्धजनों ने संयुक्त रूप से भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता को अपना शुभ आशिर्वाद दिया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने वृद्धजनों से स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही स्वास्थ्य एवं जरूरत संबंधित समास्याओं पर हर समय साथ खडी़ हूँ, ऐसा भरोसा भी दिया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि हर कोई अपनों के दुख- सुख में शामिल होकर अपनत्व का भाव जागृत करते हैं। लेकिन जरूरतमंदों के दुख- सुख में शामिल होने का अपनत्व का भाव बेहद ही अलग होता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान व देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। उनके अनुभव और आशीर्वाद हमें प्रेरित करते हैं। मौके पर सुरेश प्रसाद, विशाल कुमार, मनमीत अकेला, रोहित पांडेय, मनोज पांडेय, विकास हरि, आशीष कुमार एवं राहुल पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *