• Wed. Feb 25th, 2026

मैक्रो फाइनेंस कम्पनी के एजेंट से लोन वसूली कर ले जाने के दौरान अज्ञात लुटेरों द्वारा लुटे गए मामले का निरसा पुलिस ने किया उदभेदन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 23, 2024

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :आज निरसा अनुमंडल पुलिस अधीक्षक द्वारा निरसा थाना में प्रेस कांफ्रेस किया गया!जिसमे बताया गया की 21/10/24/को बलियापुर रोड के पिंडराहाट के सुनसान जंगल में फ्यूजन मैक्रो फाइनेंस कम्पनी के एजेंट लोन के वसूली रूपये लेकर जा रहा था!अचानक अज्ञात लुटेरों ने उससे रूपये छीन लिया ! जिसकी लिखित शिकायत कालूबथान थाना ओपी में शिकायत दर्ज किया!

 

वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा एक टीम गठित कर कालूबथान प्रभारी नितेश कुमार मिश्रा और पंचेत पुलिस प्रभात रंजन राय और आसुतोष कुमार ने कांड का उदभेदन किया !

 

कालूबथान ओपी के अंतर्गत उरमा गांव के हुसैन टोला से तीन ब्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और तीन ब्यक्ति भागने में सफल रहा!इस सम्बन्ध में बताया कि , अजहर अंसारी, महबूब अंसारी, आफताब अंसारी इन तीनों को गिरफ्तार किया!तीनों को जेल भेज दिया!

 

वही आज निरसा पिठाकियारी में मिहिर रविदास के घर में आज करीबन नौ बजे उसी गांव के रहने वाले उदय यादव ने मिहिर रविदास के घर में एक कट्टा दिखाते हुए अनाज तथा और रूपये का माँग करने लगा मिहिर रविदास के परिवार के लोग कट्टा देख कर तुरंत दरवाजा बंद कर लिया!और वह तुरंत निरसा थाना में सुचना दिया!सुचना पाते ही निरसा पुलिस आकर उदय यादव को पकड़ कर पुलिस ले गया और उसे जेल भेज दिया!

 

सूत्रों का यह कहना है की उदय यादव दिमाग़ संतुलन ख़राब होने के वज़ह से ऐसा किया गया!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *