• Sat. Mar 14th, 2026

धनबाद में आज मिला दो युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही हैं जांच*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 18, 2022

 

गोधर मेंं दो युवकों की हत्या कर दी गई है। रविवार की सुबह दोनों युवकों का शव मिला है। मृतकों में गोधर 15 नंबर निवासी चालक राजीव गोप एवं धनसार के सीआइएसएफ कालोनी निवासी 20 वर्षीय विक्की चौहान शामिल है। क्षेत्र में चर्चा चार युवकों की हत्या की फैल गई थी। इस कारण दो और शव की तलाश स्थानीय लोग कर रहे हैं। इधर दोनों युवकों का शव अलग-अलग जगहों पर मिला है।

राजीव का शव गोधर 26 नंबर पर रेलवे ट्रैक के बगल मेंं मिला है जबकि विक्की का शव वहां से करीब आधा किमी. दूर एक खेत में मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी दूसरे जगह पर हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है।

विक्की की बाइक गायब है। इधर सूचना पाकर पुलिस सुबह में मौके पर पहुंची है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। धनसार निवासी विक्की चौहान के बारे में बताया जाता है कि वह शनिवार की रात 11 बजे तक अपनी बाइक के साथ अपने मुहल्ले में देखा गया है। धनसार के नई दिल्ली पुल के पास खून का धब्बा दिखा है। संभावना जताई जा रही है कि इसी जगह पर युवकों की हत्या हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *