• Tue. Mar 3rd, 2026

सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के होटलों में जांच अभियान चलाया गया, विशेष जांच टीम तैयार कर स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्थलों का बरकी से जांच की.

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 15, 2023

सरायकेला :सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र की पुलिस स्वतन्त्रता दिवस पर सतर्क हो गई है. जिसमें आदित्यपुर, आर आई टी, कपाली एवं अन्य थाने के सभी होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला व ढाबे आदि की चेकिंग की जा रही है. ठहरने वाले सभी लोगों का रिकार्ड चेक किया जा रहा है. संदिग्घ व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही है. विशेष जांच टीम भी तैयार की गई है जो रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, बाजार, मॉल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच कर रही है. अत्याधुनिक हथियारों से लैस पुलिस की टीम शहर में तैनात की गई है.

पुलिस ने स्वतन्त्रता दिवस समारोह के स्थलों का बारीकी से जांच की. इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, भीड़भाड़ वाली जगहों पर आदि की चेकिंग की गई. सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि 15 अगस्त तक सभी अधिकारी अपने-अपने इलाके में गश्त व चेकिंग करेंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *