
धनबाद/निरसा। आगमी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव मिशन 2024 को लेकर शनिवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम)के बैनर तले शिवलीबाड़ी पूरब पंचायत के एक मैरेज हॉल में एआईएमआईएम के पूर्व पदाधिकारियों के साथ एक बैठक किया गया जिसका नेतृत्व एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद साकिर साहब के किया पूर्व पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में पार्टी बेहतर से बेहतर कार्य करे जिसका आगाज कोयलांचल की सरजमी से की गई है संगठन के आह्वान पर छ: दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें संथाल परगना के जामताड़ा, बरहेट, पाकुड़, महगामा, दुमका, गिरिडीह, जमुआ,गांडेय एवं बगोदर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाऐगा


जिसको लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक रखी गई हैं।वही झारखण्ड के उप राजधानी दुमका के मुद्दे पर सवाल पूछने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “वह मुसलमान ही नहीं हो सकता जिसके पहले वह बेहतर इंसान ना हो” इसलिए दुमका की घटना को कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए जो भी दोषी व्यक्ति हैं

उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की बात की है उन्होंने बताया कि संगठन के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी साहब ने झारखंड में अपने संगठन के विस्तार के लिए कई कार्यक्रमों की जल्द घोषणा करेंगे एवं झारखंड में चार पांच संगठनों से वार्ता चल रही है आगामी 24 सितंबर को अधिवेशन में यह स्पष्ट हो जाएगा कि एआईएमआईएम का अगला रुख क्या होगा हमारा संगठन गैर भाजपा से जो भी एलायंस बनाएगा हमारा संगठन उसके साथ हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद समीर अली जॉइंट सचिव झारखंड,सालिक जावेद जिला अध्यक्ष जमशेदपुर,अब्दुल जावेद जिला अध्यक्ष युथ जमशेदपुर,मोहम्मद
मुस्तकिम,मो.काशिफ,मो.जावेद, मो.ई श्तियाक,मो.शमीम,मो.आशिफ,शम्स तबरेज,लल्लू,ताबिश,फिरोज,मजहर,राजा,सहबाज,राजू,भोला आदि दर्जनों की संख्या में एआईएमआईएम के पदाधिकारी के साथ उपस्थित थे।
बाइट :- मोहम्मद साकिर
प्रदेश अध्यक्ष,एआईएमआईएम
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
