• Thu. Jan 1st, 2026

डुमरी:फलेरिया उन्मूलन के दिशा में कार्य कर रही संस्था पीसीआई की बैठक, 2030 तक फाइलेरिया मुक्त भारत बनाने का लिया गया संकल्प*

ByAdmin Office

Sep 4, 2022

 

डुमरी:फलेरिया उन्मूलन के दिशा में कार्य कर रही संस्था पीसीआई (प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल) की एक बैठक योगीडीह में रविवार को पोरैया आजीविका महिला संकुल संगठन से जुड़ी महिलाओं के साथ हुई। जिसमें संस्था के एसएमसी (सोशल मोबलाइजेशन
कोर्डिनेटर) वेदप्रकाश पाठक ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि केन्द्र सरकार ने 2030 तक फलेरिया मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन यह तभी संभव है जब इसमें सभी की सहभागिता होगी।

उन्होंने कहा कि 16 से 30 सितंबर तक चलाये जा रहे
फलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एसएचजी से जुड़े महिलाओं को फलेरिया से लक्षण एवं बचाव की जानकारी देना होगा साथ ही अपने आसपास के लोगों को फलेरिया की दवा खिलानी है।

बैठक में निशा देवी, हेमंती कुमारी,उर्मिला कुमारी,गायत्री देवी,आरती देवी, सुषमा देवी,शारदा देवी,यशोदा कुमारी,सुनीता देवी, कंचन कुमारी,बबीता देवी,प्रतिमा कुमारी,सोहनी देवी, आरती कुमारी,मोहिनी देवी,कौशल्या देवी,रीता देवी, सुनीता कुमारी,उर्मिला कुमारी,अंजली देवी उपस्थित थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *