
कटिहार: बिहार के कटिहार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में बिजली का करंट लगने से मौतहो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. घटना जिले के सुधानी थाना क्षेत्र की है. मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के सुधानी ओपी थाना क्षेत्र के आलेपुर में एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान छविलाल शर्मा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि छविलाल शर्मा की शादी रिंकी देवी के साथ साल 2010 में हुई थी. छविलाल मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजारा चलाता था.
मृतक के भाई ने पत्नी पर लगाया आरोप:इधर, कुछ समय पहले रिंकी देवी की गांव के एक अन्य युवक से भी आंखे चार हो गई. गाहे-बगाहे दोनों छुपकर मिलते रहते थे. इस मुलाकात को कई बार स्थानीय ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ भी लिया और पंचायतें भी हुई, लेकिन प्यार का दीवानापन कम नहीं हुआ. प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात का सिलसिला जारी रहा. दोनों ने मिलकर छविलाल को रास्ते से हटाने की ठानी.
मामले की जांच में जुटी पुलिस:मृतक के भाई के मुताबिक घर में सो रहे छविलाल को उसकी पत्नी रिंकी देवी ने बिजली की करंट लगाकर मौत के नींद सुला दिया. इस संबंध में मृतक के भाई ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं, पुलि ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

“मृतक के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिये शव को कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है.”- विक्रम कुमार, सुधानी ओपी थानाध्यक्ष
“हमलोगों को घटना की जानकारी तब मिली, जब मेरे भाई की पत्नी रिंकी देवी ने रात में शोर मचाकर बिजली की करंट लगने की बात कही. मेरी भाबी ने ही प्रेम पसंग में अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे भाई को मार डाला है.”-पुतुल शर्मा, मृतक के भाई

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
