• Tue. Feb 17th, 2026

झरिया मारवाड़ी ब्राह्मण भवन: झारखण्ड में सबसे पहले यहां स्थापित की गयी भगवान परशुराम की प्रतिमा, शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव समारोह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 9, 2024

 

झरिया: भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव समारोह का आयोजन अक्षय तृतीया के दिन 10 मई 2024 यानी शुक्रवार (अक्षय तृतीया) को झरिया के पोद्दार पाड़ा स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में किया जाएगा. इसकी तैयारियां जोरो पर हैं.

इस संबंध में सिटी लाइव को जानकारी देते हुए मारवाड़ी ब्राह्मण भवन कार्यकारिणी कमिटी के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा व सह-सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि, “मारवाड़ी ब्राह्मण समाज (झरिया) के लोगो को गर्व है कि हमने पूरे झारखण्ड में प्रथम भगवान परशुराम जी की मूर्ति (संवत् २०७०) 13.05.2013 (अक्षय तृतीया) को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन पोद्दार पाड़ा झरिया में स्थापित की है।”

पदाधिकारीद्वय ने बताया कि, “शुक्रवार को प्रातः 9 बजे पूजा, अर्चना, हवन, प्रसाद वितरण एवं अल्पाहार होगा. इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की गयी है.”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *