
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :भाजपा की राज्य व्यापी कार्यक्रम परिवर्तन यात्रा के दूसरे दिन यात्रा की शुरुआत मां कल्याणेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई । पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व सांसद यात्रा के प्रमंडलीय प्रभारी डॉक्टर रविंद्र कुमार राय एवं निरसा विधायक अर्पणा सेनगुप्ता ने मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर निरसा विधानसभा में दूसरे दिन की यात्रा प्रारंभ किया।

यह यात्रा मैथन से संजय चौक के रास्ते मैथन मोड दुर्गा मंदिर पहुंची जहां भूपेंद्र सिंह एवं सुरजीत चंद्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। महिला नेत्री दुर्गा देवी के नेतृत्व में रथ पर उपस्थित नेताओं पर फूलों की बारिश की गई। कुमारडूबी मोड़ पर ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोउच्चारण एवं शंख बजाकर यात्रा को अपना आशीर्वाद दिया।
चिरकुंडा शहीद चौक पर नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष डब्लू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिन्हा,रानी केराई, अनिल यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। जूनकुदर में सफीर खान, रिंटू पाठक, भोला चौहान, अजय पासवान, गुड्डू सिंह,राजू रक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओ ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर यात्रा का स्वागत किया।
बुटबाड़ी में राकेश चंद्रवंशी, प्रदीप राय, पतलाबाड़ी में सीमंतो मंडल, बप्पी दे, केशव माजी,निशांत मिंज, रेखा देवी, मालय सिंह, बेनागोड़िया में भक्तों प्रसाद महतो, गुलियांडिह में उत्तम मंडल, कलियासोल में काजल नाग, गोपाल भारती, भोला चटर्जी, गणेश गोराई, रामदुलार भारती के नेतृत्व में रथ का जगह-जगह स्वागत किया गया।
यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ रविंद्र राय ने कहा कि झारखंड का सृजन भारतीय जनता पार्टी ने किया है झारखंड को संवारने का काम भी भारतीय जनता पार्टी करेगी । वर्तमान में झारखंड में जंगल राज कायम है, कोयला, लोहा, बालू की लूट हो रही है, मैईया सम्मान के नाम पर महिलाओं को ठगा जा रहा है। लाल झंडा पर निशाना साधते हुए कहा कि लाल झंडा सत्ता के बाहर रहकर लूट में हिस्सेदार है, सांप नेवले की दोस्ती निरसा के लिए हितकारी नहीं है। उन्होंने जनता जनार्दन से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का निवेदन किया।
वहीं निरसा विधायक अर्पणा सेनगुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं को नौकरी के नाम पर छलने का काम कर रही है, उत्पाद सिपाही की बहाली दौड़ लगाते हुए अभी तक 18 नौजवानों की मृत्यु हो गई, 5 वर्षों तक यह सरकार जल, जंगल, जमीन की लूट में लगी रही, चुनाव नजदीक देख झारखंड की महिलाओं को मैईया सम्मान और नौजवानों को नियोजन के नाम पर ठगा जा रहा है। इस सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
यात्रा के निरसा विधानसभा संयोजक जयप्रकाश सिंह ने कहा कि निरसा समेत झारखंड की खुशहाली के लिए भ्रष्टाचार मुक्त शासन,अपराधियों पर अंकुश, निरसा के हर घर में नल से जल के लिए एक बार पुनः निरसा विधानसभा में कमल खिलाने और झारखंड में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने का आवाहन किया।
यात्रा के मीडिया प्रभारी, रथ के संचालक मधुरेंद्र गोस्वामी ने
ने निरसा विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को यात्रा में बढ़-चढ़कर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया ।
यात्रा में मुख्य रूप से प्रदीप अग्रवाल, संजय महतो,गुड्डू सिंह, रंजीत गुप्ता, संजय ठाकुर,अंजलि बाउरी,समिता सिंह,रीना चक्रवर्ती, साधना सिंह,दीनबंधु महतो, सुनीता देवी,सीमा सिंह,तुलसी विश्वकर्मा,जगन्नाथ सिंह,दशरथ साव,रविंद्र साहनी,अखिलेश तिवारी,इरफान खान,आस्तिक मंडल दीनानाथ मरांडी, जयराम साव, अफजल खान, दीपू सिंह,
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
