
केरेडारी:- केरेडारी प्रखंड के ग्राम इतीज में विगत दिनों हाथी के हमले में एक ही घर के तीन सदस्य, रोहनी देवी एवं दो बच्चे की मृत्यु हो गई थी। जिसकी सूचना पाकर विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा सत्र जारी होने के बावजूद रात्रि में आकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की थी एवं तत्काल सहयोग राशि उपलब्ध कराई थी|

वन विभाग द्वारा मिलने वाली शेष सहायता राशि को विधायक ने वन विभाग से समन्वय स्थापित कर दिन बृहस्पतिवार को मृतक रोहनी देवी, के मां मसोमत गुलबी को 4 लाख 50 हजार का चेक एवं मृतक रोहनी देवी, के पुत्री रेखा कुमारी पिता राम सिंह को 4 लाख 50 हजार का चेक ग्राम मनातू पहुंचकर दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, कंडाबेर मुखिया दिनेश साव, अशोक बंटी राज, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, केदार साव,,पांडू से सफर राजा, मनातु पंचायत मुखिया देवंती देवी, वार्ड सदस्य शंभू गंझू, रिंकी देवी सुशीला देवी, उपस्थित थे।

वही पांडू में हो रहे एलएनटी कंपनी के द्वारा कन्वेयर बेल्ट का कार्य कर रहे वर्करों ने विधायक अंबा प्रसाद से मुलाक़ात की और मिलकर वहां की मूलभूत समस्याओं के बारे में अवगत कराया। वर्करों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत करते हुए विधायक अंबा प्रसाद से बताया कि हम लोगों से काम कराया जा रहा है समय से पैसा नहीं मिल रहा है और ना कोई आई कार्ड प्राप्त हुआ है जिस पर विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस दिशा में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
