• Tue. Mar 10th, 2026

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा संचालित संजीवनी सेवा कुटीर में 24×7 सेवा जारी

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 5, 2025

 

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर शुरू किया गया ‘संजीवनी सेवा कुटीर’ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दिन-रात कार्यरत है। इस सेवा केंद्र के माध्यम से विधायक द्वारा समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए एक ऐसा मंच उपलब्ध कराया गया है, जहां पर मरीजों के परिजनों का तत्काल मदद पहुंचा जा रहा है. हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराना।

अस्पताल से संबंधित समस्याओं को हल करना।प्रशासनिक मदद की आवश्यकता होने पर उचित मार्गदर्शन देना। 24 घंटे सेवा के माध्यम से संजीवनी सेवा कुटीर 24×7 कार्यरत है। यहां आने वाले हर व्यक्ति की समस्याओं को सुना जाता है और उनकी मदद के लिए टीम पूरी तरह से तैयार रहती है। प्रभावी संवाद और समाधान हेतु मरीजों और उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्या को गहराई से समझा जाता है और त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाता है। सामाजिक सहयोग हेतु मरीजों के परिजनों को केवल भौतिक सहायता ही नहीं, बल्कि भावनात्मक और मानसिक सहयोग भी दिया जाता है। जरूरतमंदों को आश्वस्त किया जाता है कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

 

*समाज के लिए एक नई पहल*

 

संजीवनी सेवा कुटीर एक ऐसी पहल है जो विधायक प्रदीप प्रसाद की समाज सेवा के प्रति समर्पण और उनकी दूरदर्शिता को दर्शाती है। यह सेवा केंद्र न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने में सहायक है, बल्कि यह जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता प्रदान कर उनके लिए एक नई आशा का संचार करता है। विधायक ने कहा कि यह पहल केवल एक सेवा केंद्र तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास भी है। सेवा कुटीर को स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी संगठनों का पूरा सहयोग मिल रहा है, जो इसे और अधिक प्रभावी बना रहा है। इस सेवा केंद्र के माध्यम से विधायक प्रदीप प्रसाद ने समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक मदद पहुंचाने का जो संकल्प लिया है, वह न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल भी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *