• Tue. Feb 24th, 2026

97 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता गयादित पांडेय का निधन,भाजपाइयों में शोक की लहर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 4, 2024

 

चौपारण(हजारीबाग) चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेरा के ग्राम चक निवासी 97 वर्षीय गयादीत पांडेय का आज तड़के निधन हो गया,जिससे भाजपाइयों में शोक का लहर है,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा,निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मंडल महामंत्री कृष्णा साव,मंडल कोषाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रेवा शंकर साव,युवा नेता सह पत्रकार अजीत कुमार सिंह सहित कई नेताओं ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धाजलि अर्पित की और परिजनों को ढाढस बंधाया,भाजपाइयों ने स्व पांडेय की मृत्यु को भाजपा का अपूरणीय क्षति बताया,बताते चले कि स्व पांडेय जनसंघ काल से भाजपा के कार्यकर्ता थे,उन्होंने पंचायत से जिला तक कई पदों को सुशोभित किया है,उनका अभाव लंबे समय तक भाजपा चौपारण को महसूस होगा,हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल, और बरही के पुर्वविधायक मनोज कुमार यादव सहित कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है,


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *