
हज़ारीबाग: सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन के संदर्भ में चर्चा की गई।
गुरुवार को आयोजित मासिक बैठक में उपायुक्त के अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विद्या भूषण कुमार, प्रशिक्षु समाहर्ता शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन के अलावा विभिन्न सड़क सुरक्षा समिति के अधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा मानकों के उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के चालकों नियंत्रण के लिए निरंतर चेकिंग कर दंडात्मक अभियान चलाएं। चेकिंग अभियान में वाहनों के कागजातो के साथ साथ यातायात सुरक्षा मानकों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चालकों की जांच के लिए ब्रेथ एनलाइजर का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।

आर्थिक जुर्माना के तहत् दंडात्मक कार्रवाई के साथ ही बार बार यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों का अनुज्ञप्ति निरस्त करने की कारवाई करने का निर्देश दिया। इस क्रम में प्रभावी तरीके से अभियान में पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, सहित सड़क निर्माण विभागों को भी आपसी तालमेल से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सामान्य लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करें।
सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा दुर्घटना स्थलों की जांच समेकित टीम के साथ करें। घटनास्थल का निरीक्षण कर संयुक्त प्रतिवेदन कर तकनीकी पक्ष को दुरुस्त करने की कार्रवाई करें ताकि भविष्य में दुर्घटना को रोका जा सके।
दुर्घटना स्थल निरीक्षण में स्थानीय पुलिस, सीओ, जनप्रतिनिधि की भी उपस्थिति रहे यह सुनिश्चित कराने को कहा गया।दुर्घटना संभावित,निर्माणाधीन पुल पुलिया सड़क साइट पर संवेदक को सुरक्षात्मक संकेत लगाने के लिए निर्देशित किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
