• Fri. Mar 13th, 2026

धनबाद जिला कांग्रेस ने जिला में भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत किया पदयात्रा*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2022

 

धनबाद:गुरुवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व धनबाद जिला 20-सूत्री के उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांधी सेवा सदन स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल से सिटी सेंटर महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा करते हुए भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ की गई।

मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में दिनांक 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ की गई,भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 3500 किलोमीटर दूरी तय कर जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार जिन प्रदेशों से होकर भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजरेगी वैसे राज्यों के जिलों में बूथ स्तर तक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है उसी कड़ी में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम “नफरत छोड़ो,भारत जोड़ो” और “महंगाई से नाता तोड़ो, मिलकर भारत जोड़ो” के नारेबाजी के साथ भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की।

आगे श्री सिंह ने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से देश की जनता जूझ रही है, भारत जोड़ो यात्रा इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में नकारात्मक की राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम की जा रही है इन ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा नहीं की जा रही है कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य महंगाई बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना है कांग्रेस पार्टी देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी देश को जाति और वर्ग में धर्म के नाम पर इतनी नफरत पैदा हो गई है कि अगर इसे समय रहते संभाला नहीं गया तो गृह युद्ध तक होने की संभावना हो सकती है,कांग्रेस पार्टी से वह देश हित में लोगों के लिए तत्पर और खड़ी रही है और आगे भी रहेगी कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य देश में प्रेम भाईचारा सद्भावना बना रहे आजादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोगों भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं और इस यात्रा के माध्यम से देश के कोने कोने से लोगों का अपार समर्थन मिल रही है और लोग जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा,मदन महतो,शमशेर आलम,योगेंद्र सिंह योगी,राजेश्वर सिंह यादव,मंटू दास,लक्ष्मण तिवारी,मनोज यादव,नवनीत नीरज,संजय महतो अक्षयवर प्रसाद राजू दास,डीके सिंह,संजय जायसवाल,जितेश सिंह,संतोष राय,पप्पू कुमार तिवारी,भोलाराम,प्रसाद निधि,बबलू दास,कामता पासवान,हरेंद्र शाही,इम्तियाज अली,जयप्रकाश चौहान,संदीप कुमार कक्कू,रामप्रवेश शर्मा,संजीव चौहान,भास्कर झा,विकास सिंह,महावीर महतो,गैरूल हसन,सुशील मानिकपुरी,जनक लाल सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *