

गोविन्दपुर: सेवा भारती धनबाद महानगर के तत्वाधान में आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को विद्यालय प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।


चिकित्सा शिविर में दंत चिकित्सक ने कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं का जांच किया तथा उन्हें विभिन्न प्रकार के सुझाव से रूबरू कराया।

सेवा भारती के तरफ से डॉक्टर सौरभ सुमन , डॉ अतुल वासन , उनके सहयोगियों ने पूरा योगदान दिया। इस अवसर पर सेवा भारती धनबाद के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रसाद सचिन आलोक प्रकाश प्रमुख चिकित्सायन लाल वर्मा सह सचिव अरविंद कुमार शर्मा एवं महिला प्रमुख आयाम संतोषी आनंद जी भी उपलब्ध थी।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आभा मिश्रा एवं उप प्राचार्य श्री गौतम कुमार ने सेवा भारती के द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए उन्हें आभार व्यक्त किया साथ ही साथ उन्हें भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए कहा।
इस उपलक्ष पर विद्यालय के शैक्षणिक पदाधिकारी श्री चंडी दत्त, संजय कुमार अम्बष्ट, श्री राहुल चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय प्रबंधन समिति के तरफ से श्री अभिजीत चैटर्जी इस मौके पर उपस्थित होकर सेवा भारती एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह कि शिविर विद्यालय में लगनी चाहिए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
