
अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान बुधवार को डीजीएमएस एवं ईजे एरिया से आयी सुरक्षा समिति के सदस्यों ने पीबी एरिया 132 केबी सब स्टेशन का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने 132 केबी ग्रिड, स्विच रूम व अन्य का दौरा कर स्टेशन इंचार्ज रमीज राजा से जानकारी हासिल किया। डायरेक्टर इलेक्ट्रिकल (डीजीएमएस) ए सोमयाजुलु ने सुरक्षा से जुड़े कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर सुशील कुमार, अनिरुद्ध प्रसाद, रंजीत पासवान ( सभी ईजे एरिया ) के अलावे पीबी एरिया जीएम अरिंदम मुस्तफी, एजीएम एच कुरैशी, एरिया मैनेजर ईएम यशवंत सिंह, अभियंता एके सिन्हा, भानु प्रताप महतो, राजेंद्र पांडे, रमेश्वर महतो, कैलाश राय, रतनलाल तांती, अशोक कुमार, भूषण महतो, भागीरथ महतो, सृष्टिधर बाउरी, मुमताज़ आलम, बंशी राम, विष्णुदेव, दीपक दुसाध, मनोज रजवार, नरेंद्र गोसाई, जोटू महतो, संतोष महतो व अन्य मौजूद थें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
