• Tue. Feb 17th, 2026

नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहनों की सघन जांच

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 29, 2026

सरायकेला। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सरायकेला पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर सरायकेला थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर संचालित किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सावैया और थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान चारपहिया एवं दुपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।

पुलिस ने वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी। तलाशी अभियान के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी नहीं हुई।

इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सावैया ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *