• Wed. Apr 1st, 2026

चौपारण में निकाला गया विजय जुलुश, भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 24, 2024

चौपारण : प्रतिनिधि
विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। बरही विधानसभा सीट से भाजपा की जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू को बड़े अंतरों से हराया। जीत के बाद चौपारण में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और चौपारण के लोग शामिल हुए। इस दौरान नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी गई.ल। विजय जुलूस में मनोज यादव ने लोगों का अभिवादन किया और आम लोगों के प्रति आभार भी जताया। इस दौरान चतरा मोड़, ब्लॉक मोड़ और भाजपा कार्यालय के समीप जमकर आतिशबाजी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई व अबीर लगाकर जमकर जश्न मनाया। विजय जुलुश चतरा मोड़ से शुरू होकर ब्लॉक मोड़ होते हुए केंदुआ मोड़ में समाप्त हुआ।

crescent ad

जनता का विश्वास कभी टूटने नही दूँगा : मनोज यादव
….
पांचवी बार विधायक बनने वाले मनोज यादव ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में सभी जाति धर्म के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। आपने जो भरोसा जताया है उसे कभी टूटने नही दूँगा। विकास के पथ में बढेगा बरही और सबके सम्मान की करुणा रक्षा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *