• Wed. May 27th, 2026

ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेसन ने की 21 जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 24, 2024
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ(धनबाद) खवाजा गरीब नवाज फाउंडेशन के तत्वाधान में केंदुआ नंबर4स्थित ईदगाह मैदान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष चतुर्थ टर्म भी विभिन्न क्षेत्र से आए गरीब गुरुवों के 21 जोड़ों का निः शुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम फाउंडेशन द्वारा बारात में आए हजारों मेहमानों का आकर्षक सज सज्जा भव्य पंडाल के अंदर जोरदार स्वागत किया गया।नास्ता एवं खानपान की पूरा ख्याल रखते हुए उत्तम व्यवस्था की गई। विवाहित सभी जोड़ों को फाउंडेशन की ओर से दीवान,अलमारी,फ्रिज,सिलाई मशीन,बक्सा,टेबल,बर्तन सेट,पंखा,कुर्शी,मिक्सर,घड़ी,बिस्तर सहित घर गृहस्ती के कुल 64 से भी अधिक समान देकर विदाई दी गई।वही बारात में आए मेहमानों ने ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए तथा फाउंडेशन के इस शुभ कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा कि ऐसे पूण्य का कार्य हर जिले प्रखंड में होना चाहिए उन्होंने इसके लिए फाउंडेशन को बधाई व शुभकामनाए दी है। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन के सचिव मौलाना आबिद रजा फैजी ने बताया कि यह फाउंडेशन हर साल सामूहिक निकाह का आयोजन करती है।और इंसाल्लाह आगे भी करती रहेगी तथा आगामी वर्ष 2025 में भी ठीक इसी तरह विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेसन के अध्यक्ष हाजी गुलाम खवाजा,सचिव मौलाना आबिद रजा फैजी,एवं धनबाद जिले के हर अंजुमन कमेटी के सदर सेक्रेटरी और इमाम साहब कांग्रेस नेत्री शहीदा कमर,शाहिद कमर,बसपा नेत्री अनवरी खातून,रुस्तम अंसारी के साथ झरखंड के सम्मानित व गणमान्य लोग शामिल हुए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजुमन फेजूल इस्लाम,मोहम्मद जमील,मंजर अंसारी,मुमताज आलम,जावेद अंसारी,मनौवर हुसैन,गुलाम अहमद रजा, कलामुद्दीन,मो0 निजाम,मिस्टर शमशाद,बदरुद्दीन,सनाउल वक़्क़ार एवं केंदुआ नंबर 4 के सैकड़ों नौजवानों का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *