
सरायकेला। आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार को अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लैस एमआरआई मशीन का उद्घाटन सरायकेला-खरसावां के उपयुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से कोल्हान क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान भविष्य में भी चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा और आसपास के जिलों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करेगा।
अस्पताल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि अगले 15 दिनों के भीतर अस्पताल में कैथ लैब की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। इसके शुरू होने से हृदय रोगियों को एंजियोग्राफी सहित कई महत्वपूर्ण जांच और उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।उन्होंने बताया कि मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से एमआरआई जांच पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को 50 प्रतिशत तक विशेष रियायत का लाभ मिलेगा।
समारोह में चेयरमैन मदन मोहन सिंह, प्रबंधक निदेशक विभा सिंह, प्राचार्य डॉक्टर केएम सिंह, डॉ एमके सिन्हा,मृत्युंजय झा, के के सिंह,और अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
