• Tue. Feb 10th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव मे बिशू महतो की पत्नी छवि महतो प्रत्याशी ने वार्ड संख्या 20 से नामांकन किया दाखिल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 3, 2026

आदित्यपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज वार्ड संख्या 20 से भाजपा नेता और चर्चित समाजसेवी विसु महतो की धर्मपत्नी छवि महतो ने पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र अनुमंडल कार्यालय,

सरायकेला में दाखिल किया। छवि महतो ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ की। सुबह 10 बजे नामांकन केंद्र जाने से पहले उन्होंने वार्ड 20 के चुन्ना भट्टा स्थित हनुमान मंदिर में अपने समर्थकों के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद समर्थकों के विशाल समूह के साथ वे सरायकेला पहुँची और अपना पर्चा भरा। वार्ड के मतदाताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर छवि महतो को विजय की शुभकामनाएँ दी और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में छवि महतो ने कहा,वार्ड संख्या 20 की जनता मेरा परिवार है।

मुझे क्षेत्र के हर वर्ग का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। मेरा उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि वार्ड की समस्याओं का स्थायी समाधान करना और विकास को धरातल पर उतारना है। यदि वार्ड 20 के मतदाता मुझे सेवा का मौका देंगे, तो यह वार्ड चहुंमुखी विकास के साथ आदर्श वार्ड की श्रेणी में आएगा।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *