• Fri. Mar 13th, 2026

राजद कार्यालय चिरकुंडा में जिला महासचिव की मौजूदगी में नए सदस्यों ने ली सदस्यता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 2, 2022

चिरकुंडा स्थित राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं के सम्मान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

मिलन समारोह के दौरान जिला महासचिव सुनीता सिंह की मौजूदगी में युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा के नेतृत्व में निरसा मध्य पंचायत के पूर्व मुखिया सज्जाद अंसारी तथा शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के उपमुखिया नौशाद अंसारी राजद के दामन थामा।

दोनों कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर एवं कार्यकर्ता सदस्य स्लिप देकर स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित युवा राजद जिलाध्यक्ष बिट्टू मिश्रा ने बताया कि दोनों के आने से एग्यारकुंड एवं निरसा में राजद और मजबूत होगा तथा लालू प्रसाद यादव के हांथों को मजबूती मिलेगी।

 

इस दौरान युवा राजद प्रदेश सचिव लाल बाबू यादव, चिरकुंडा नगर अध्यक्ष मो सोनू खान, उपाध्यक्ष किशोरी साव, हरेराम यादव, मो रेहान, मो बबलू आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *