

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

गोड्डा । पुलिस अधीक्षक गोड्डा नाथू सिंह मीणा द्वारा जिले के हनवारा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया । पुलिस बल के जवानों के टुकड़ी का निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी हनवारा को कई आवश्यक निर्देश दिए गए । जिसमे लंबित केसों का त्वरित गति से निपटारा करने फरार वारंटी अभियोगियों की गिरफ्तारी ,अवैध उत्खनन कर कोयला,बालू पत्थर चिप्स वाले कारोबारी और उन वाहनों को जब्त करने का आदेश दिया जिससे ये कारोबार किया जा रहा है । अवैध शराब की भट्ठियों का पता लगाकर उसे ध्वस्त करें। नशे के कारोबारियों जिसमे गांजा , अफीम ब्राउन शुगर के कारोबार करने वालों पर कड़ी निगरानी कर उसे अपने कब्जे में लें। अपराधियों की धर पकड़ में तेजी लाएं । केस से संबंधित फाइलों पर त्वरित गति से कार्य करते हुए संबंधित अधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंपे । वाहनों की चेकिंग नियमित रूप से करते हुए अवैध कार्य करने वालो पर कार्रवाई सुनिश्चित करें । निरीक्षण के दौरान जो त्रुटियां पाईं गई उसे फौरन अपडेट करें । निरीक्षण के दौरान संबंधित एसडीपीओ महगामा शिव शंकर तिवारी , थाना प्रभारी रोशन कुमार झा उपस्थित थे और दिए गए निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
