• Sun. Feb 15th, 2026

आधी रात लड़की से बात करते हुए घर से निकला युवक, सुबह नाले में पड़ी मिली लाश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 9, 2022

धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है . आशंका है कि हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

धनबाद: टुंडी थाना क्षेत्र के पीपराटांड़ गांव के रहने वाले परमेश्वर मुर्मू के 30 वर्षीय बेटे सुशील मुर्मू का शव नाले में पड़ा मिला . उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं. शव देखकर यह प्रतीत होता है जैसे कि उसकी किसी धारदार हथियार से हत्या कर नाले में फेंक दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

 

जानकारी के अनुसार, सुशील मुर्मू शनिवार की रात में शराब पीकर घर में सोया हुआ था. आधी रात को किसी लड़की का फोन उसके मोबाइल पर आया और वह लड़की से बात करते करते घर से निकल गया. स्‍वजनों का कहना है कि उन्हें लगा कि वह बात कर वापस आ जाएगा, मगर वह नहीं लौटा. रविवार की सुबह गांव के कुछ किसान खेत में खाद डालने गए तो नाले में शव पर नजर पड़ी मिली. उन्‍हीं लोगों ने इसकी जानकारी उसके स्वजनों और पुलिस को दी.सूचना मिलने पर टुंडी थानेदार शारदा रंजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू की. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में हत्‍या का लग रहा है. मृतक का मोबाइल गायब है. पुलिस को मृतक के बिस्‍तर के नीचे से कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं. उन नंबरों को पुलिस ट्रेस करने में जुटी है. स्वजनों ने पुलिस को कई जानकारियां मुहैया कराई हैं, जिस पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है.

मृतक के परिजनों का कहना है कि सुशील का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अक्सर वह उस लड़की से बात करता रहता था. संभव है कि घटना की रात भी उसी लड़की का फोन आया होगा और उसी से बात बात करते हुए सुशील घर से निकला. स्‍वजनों का कहना है कि अगर वह उस लड़की के प्यार के चक्‍कर में घर से नहीं निकलता तो शायद जान बच जाती.इधर, धनबाद डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. हत्यारे जल्द दबोच लिए जाएंगे. वहीं टुंडी विधायक प्रतिनिधि कलेश्वर बास्की ने ग्रामीण एसपी से हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने की मांग की है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *