
संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा (निरसा सह चिरकुंडा )

पंचेत: वरीय अधिकारियों के लाख प्रयास के बाद भी कालुबाथन ओपी अंतर्गत कोयले का अवैध कारोबार बंद नहीं हो पा रहा है| इसे चोर की चुस्ती कहिए या पुलिस की सुस्ती या कुछ और पर सच्चाई यही है|
वही इस क्षेत्र से दिन मंगलवार को पुलिस की ऐसी कारनामा सामने आया जिसे जानकर आपको चोर और पुलिस की दोस्ती पर यकीन जरूर हो जाएगा|

दरअसल दिन मंगलवार कालुबाथन ओपी अंतर्गत केथारडिह के जंगलों में बीसीसीएल प्रबंधन एवं वन विभाग एवं सीआईएसफ अवैध मुहाने को डोजरिंग करने के लिए डोजर लेकर पहुंचा|
पर वहां पहुंचकर सभी के आंखें फटी की फटी रह गई| कारण वहां उस वक्त भी मुंहाने पर भारी मात्रा में कोयला रखा हुआ था, और खनन का कार्य चल रहा था|
जिसे देखकर खनन में लगे लोग भाग निकले पर वहां पर लोगों के कई जोड़े चप्पल पानी का बोतल आदि पड़ा हुआ था|
डोजरिंग की जानकारी पुलिस को पहले ही वन विभाग के अधिकारी दे चुके थे पर पुलिस वहां नहीं पहुंचा| जिसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को लगातार फोन करता रहा पर पुलिस इधर उधर की बातें कर अधिकारियों को टालता रहा|
अंततः थक हार कर वन विभाग ने स्वयं कोयले को जप्त करने की निर्णय लिया| और अपने साथ कोयले को ले गया| कई घंटा इंतजार कराने के बाद खानापूर्ति के लिए पुलिस के दो जवान आए|
पुलिस के इस प्रकार की व्यवहार से बीसीसीएल अधिकारी वन विभाग अधिकारी सीआईएसएफ अधिकारी सभी नाराज दिखे|
नतीजा यह निकला अवैध मुहाने की भराई नहीं हो पाया|
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
